भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन
इमरजेंसी के 50 साल पर भाजपा द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जा रहा है. भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया. हालांकि, बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
चंडीगढ़, 25 जून : इमरजेंसी के 50 साल पर भाजपा द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जा रहा है. भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया. हालांकि, बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के ‘संविधान हत्या दिवस’ के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में विरोध-प्रदर्शन किया और पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई.
कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भाजपा के इशारे पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक आपातकाल की 50वीं वर्षागांठ को मना रहे हैं और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है. मैं इतना ही कहूंगा कि राज्यपाल को चंडीगढ़ के लोगों के लिए काम करना चाहिए, लेकिन वे भाजपा के कार्यक्रमों में उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे हैं. मैं कहूंगा कि ये कोई ‘संविधान हत्या दिवस’ नहीं है, बल्कि संविधान की हत्या तो उस दिन हुई थी, जब अनिल मसीह ने वोटों की गड़बड़ी चंडीगढ़ में की थी. पहली बार ऐसा हुआ कि जब प्रशासन चंडीगढ़ के अंदर ‘संविधान हत्या दिवस’ के कार्ड बांट रहा है." यह भी पढ़ें : Indian Railway’s ‘Lucky Yatra’ Experiment Fail: भारतीय रेलवे का पुरस्कार विजेता ‘लकी यात्रा’ एक्सपेरिमेंट हुआ फेल, कान्स लायन ग्रैंड प्रिक्स विनर कैम्पेन बंद
कांग्रेस पार्षद सचिन गलाव ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि वह किसके पैसे से ‘संविधान हत्या दिवस’ को मना रहे हैं. ये बहुत ही शर्मनाक हरकत है और भाजपा ने संविधान की हत्या 365 दिन की है. हमारे ऊपर आज लाठियां चलाई गईं और हमारे साथियों को डिटेन भी किया गया है."
बता दें कि देश में इमरजेंसी के 50 साल पूरे हो गए हैं और इस दिन को भाजपा ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है. इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बयान दिए. उन्होंने इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

