देश

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने RTI कार्यकर्ता के बेटे की हत्या मामले में बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने शुक्रवार को गुजरात में एक आरटीआई कार्यकर्ता के बेटे की हत्या की निंदा की और भाजपा सरकार पर केंद्र में व्हिसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने RTI कार्यकर्ता के बेटे की हत्या मामले में बीजेपी पर साधा निशाना
रणदीप सिंह सुरजेवाला (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली :  कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को गुजरात में एक आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता के बेटे की हत्या की निंदा की और भाजपा (BJP) सरकार पर केंद्र में व्हिसल ब्लोअर संरक्षण अधिनियम को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने एक न्यूज रिपोर्ट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, "निंदनीय! अपने पिता के हत्यारे की जमानत का विरोध करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता के बेटे की भी हत्या कर दी गई है.

पिछले पांच वर्षों में केंद्र में भाजपा सरकार व्हिसल ब्लोअर एक्ट को लागू करने में विफल रही है, जिसके परिणामस्वरूप आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं."

यह भी पढ़ें : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी, सुरजेवाला बोले- हमारी संख्या कम, नहीं करेंगे दावा

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के राजकोट के एक आरटीआई कार्यकर्ता नान्जीभाई सोंदरवा की पिछले साल हत्या कर दी गई थी. जबकि उनके 17 वर्षीय बेटे राजेश नंजिभाई सोंदरवा की हत्या इस साल 22 मई को अपने पिता की हत्या के एक आरोपी की जमानत का विरोध करने पर कर दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).