राफेल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, 526 करोड़ का एक रॉफेल अब 1670 करोड़ में क्यों?

सिंह की गर्जना करते हुए अंबाला एयरबेस (Ambala Air Base) में हुई राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Jets) की सुरक्षित लैंडिंग हो गई. इसी के साथ भारतीय वायुसेना की ताकत और भी बढ़ गई. राफेल का भारत में आने से हर भारतवासी खुश हैं. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) बोले, सेना के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत कहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी ट्वीट कर कहा है कि हम राफेल जेट प्राप्त करने पर भारतीय वायु सेना को बधाई देते हैं. 2012 में राफेल की पहचान करने और खरीदने में आईएनसी सरकार का श्रम आखिरकार फल रहा है. कांग्रेस और बीजेपी के सौदे के बीच के अंतर से भाजपा के घोटाले का पता चलता है.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit-Twitter)

सिंह की गर्जना करते हुए अंबाला एयरबेस (Ambala Air Base) में हुई राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Jets) की सुरक्षित लैंडिंग हो गई. इसी के साथ भारतीय वायुसेना की ताकत और भी बढ़ गई. राफेल का भारत में आने से हर भारतवासी खुश हैं. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) बोले, सेना के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत कहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी ट्वीट कर कहा है कि हम राफेल जेट प्राप्त करने पर भारतीय वायु सेना को बधाई देते हैं. 2012 में राफेल की पहचान करने और खरीदने में आईएनसी सरकार का श्रम आखिरकार फल रहा है. कांग्रेस और बीजेपी के सौदे के बीच के अंतर से भाजपा के घोटाले का पता चलता है.

एक तरह से कहा जाए तो राफेल लैंडिंग के साथ ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर पांच सवाल पूछा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रॉफेल का भारत में स्वागत! वायुसेना के जाबाँज लड़ाकुओं को बधाई. आज हर देशभक्त ये ज़रूर पूछे, (1) ₹526 करोड़ का एक रॉफेल अब ₹1670 करोड़ में क्यों?, (2) 126 रॉफेल की बजाय 36 ही क्यों?, (3) मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों?, (4) 5 साल की देरी क्यों? यह भी पढ़ें:- Rafale Fighter Jets Land in India: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत, देखें वीडियो.

कांग्रेस का ट्वीट:- 

रणदीप सिंह सुरजेवाला का ट्वीट:- 

इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) ने राफेल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदार जी अब तो कीमत बता दो. वहीं इससे पहले भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित तमाम कांग्रेसी नेता सरकार को कटघरे में खड़े करते रहे हैं. गौरतलब हो कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला दस्ता बुधवार को यहां अंबाला वायुसेना अड्डे पर उतर गया.

इन राफेल लड़ाकू विमानों ने सोमवार को फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भरी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\