महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे मजदूरों ने मध्यप्रदेश के बड़वानी में किय हंगामा
महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लौट रहे मजदूरों के समूह ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सीमा पर हंगामा किया. उन्होंने सड़क जाम की और पथराव भी किया. पुलिस के वाहनों के कांच टूट गए और पुलिस जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं.
बड़वानी: महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लौट रहे मजदूरों के समूह ने मध्यप्रदेश के बड़वानी (Barwani) जिले की सीमा पर हंगामा किया. उन्होंने सड़क जाम की और पथराव भी किया. पुलिस के वाहनों के कांच टूट गए और पुलिस जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र की ओर से आ रहे लोगों को राज्य की सीमा पर बड़वानी जिले के सेंधवा थाना क्षेत्र में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो यात्री जमा हो गए. उन्होंने शनिवार की रात सड़क पर जाम लगा दिया और रविवार को गुस्सा जाहिर करते हुए हंगामा किया.
पुलिस के अनुसार, मजदूरों का हुजूम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है और राज्य में प्रवेश करना चाहता था. मगर पुलिस ने रोक दिया. रविवार की दोपहर में पथराव हुआ, जिससे कई वाहनों के कांच टूट गए और कुछ पुलिस जवानों को मामूली चोटें आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

