Sofiya Qureshi: रानी लक्ष्मीबाई से रहा है कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार का नाता, आप भी देखें ये Video
कर्नल सोफिया कुरैशी की परदादी रानी लक्ष्मीबाई के साथ रहती थीं. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जिन्होंने 1857 के संग्राम में अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था. देश की आजादी के लिए जिस जज़्बे के साथ रानी लक्ष्मीबाई ने लड़ाई लड़ी, वही जुनून आज सोफिया में दिखता है.
पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी जब एक महिला अधिकारी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी, तो सबका ध्यान उनकी ओर गया. ये महिला थीं कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना की वो बहादुर अफसर जिनकी जड़ें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तक जाती हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी की परदादी रानी लक्ष्मीबाई के साथ रहती थीं. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जिन्होंने 1857 के संग्राम में अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था. देश की आजादी के लिए जिस जज़्बे के साथ रानी लक्ष्मीबाई ने लड़ाई लड़ी, वही जुनून आज सोफिया में दिखता है. उनका ये इतिहास उन्हें सिर्फ एक फौजी नहीं, बल्कि "आधुनिक लक्ष्मीबाई" बना देता है.
देशभक्ति उनके खून में है
कर्नल सोफिया का रिश्ता सेना से पुराना है. उनके दादा भी सेना में रह चुके हैं, और पति आज भी फ्रंटलाइन पर एक यूनिट को कमांड कर रहे हैं. पति मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में हैं और हर चुनौती का बहादुरी से सामना कर रहे हैं. यह पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित है.
रानी लक्ष्मीबाई के साथ रह चुकी हैं सोफिया कुरैशी की परदादी
View this post on Instagram
2018 से बनी चर्चा का विषय
गुजरात की रहने वाली कर्नल सोफिया साल 2018 में पहली बार सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने पुणे में हुए आसियान देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी की कमान संभाली. तब भी उन्होंने अपने नेतृत्व और रणनीति से सभी को प्रभावित किया था.
ऑपरेशन सिंदूर में दिखा दम
हाल ही में, जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की नापाक कोशिश की, तो भारतीय वायुसेना ने मात्र 25 मिनट में जवाब दिया और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन की जानकारी खुद कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया, "7 मई की रात 1.05 बजे ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया और 25 मिनट में पूरा कर लिया गया. भारतीय वायुसेना ने 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जो भारत में हमलों की साजिशें रच रहे थे."
सिर्फ 25 मिनट में लिया गया 26 लोगों की शहादत का बदला
कर्नल सोफिया ने बताया कि इस ऑपरेशन का मकसद 26 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या का बदला लेना था. जो काम कई देशों को महीनों में करना पड़ता है, भारतीय सेना ने वह 25 मिनट में कर दिखाया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

