देश

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में अभी भी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

जाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम का सितम जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में अभी भी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
Cold Weather (Photo: PTI)

चंडीगढ़, 13 फरवरी: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम का सितम जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. Health Tips: नंगे पैर दौड़ना किसके लिए अच्छा है और किसके लिए नहीं, कैसे करें शुरूआत.

वहीं पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह, हिसार में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बात करें रोहतक की तो यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सोमवार सुबह तेज हवाएं चल रही थीं और शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).