Cold Wave Warning: उत्तर भारत में ठंड का तांडव, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट; जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम; VIDEO

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है. वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और बिहार में 'कोल्ड डे' के हालात बने रहेंगे और दिन के तापमान में भारी गिरावट आएगी.

(Photo Credits ANI)

Cold Wave Warning: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और गहराने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के लिए शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में न केवल न्यूनतम तापमान गिरेगा, बल्कि दिन के समय भी कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी.

दोपहर में सामान्य से ज्यादा रहेगी ठंड

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के इन राज्यों में 'कोल्ड डे' (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी. इसका मतलब है कि दोपहर के समय भी तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा. दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन भर ठिठुरन का अहसास होगा. यह भी पढ़े: Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में शीतलहर और कोहरे से लोगों का जनजीवन प्रभावित, आंगनवाड़ी केंद्रों में 10 जनवरी तक छुट्टी

कोल्ड वेव का अलर्ट

घने कोहरे का डबल अटैक

शीत लहर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में घने से बेहद घने कोहरे का साया बना हुआ है.  दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सुबह के समय दृश्यता (Visibility) 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है. कोहरे के कारण सड़क यातायात, रेल सेवाएं और हवाई उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं.

इन राज्यों में बढ़ेगी मुश्किलें

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव और उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है।

क्या होता है 'कोल्ड डे' और 'शीतलहर'?

वैज्ञानिक शब्दावली में, 'कोल्ड डे' तब घोषित किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री नीचे गिर जाए. वहीं, 'शीतलहर' तब होती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए.

मौसम विभाग का सलाह

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर न निकलने का परामर्श जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड