Kal Ka Mausam 19 January 2025: पूरे उत्तर भारत में जारी रहेगा ठंड और कोहरे का प्रकोप! जानें दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह से ही कोहरे की चादर फैली हुई है. कोहरे और ठंड की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.

Photo- X/@Indiametdept

Kal Ka Mausam 19 January 2025: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह से ही कोहरे की चादर फैली हुई है. कोहरे और ठंड की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने 19 जनवरी 2025, मंगलवार को कई राज्यों के लिए ठंड के साथ हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान लगाया है. कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के कारण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम का तापमान शून्य से 11.8 डिग्री नीचे रहा. हिमाचल के ताबो में तापमान शून्य से 13.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है.

ये भी पढें: हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, छह जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरा

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. इससे दृश्यता कम हो गई और रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अन्य हिस्सों में घने कोहरे के कारण गाड़ियां देरी से चल रही हैं.

राजस्थान और पंजाब में सर्दी का असर

राजस्थान में सिरोही और माउंट आबू जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और 0.8 डिग्री तक पहुंच गया. पंजाब के पठानकोट में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है. तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन ठंड का असर अभी बना रहेगा.

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेषकर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक