देश

Video: क्रिकेट के मैदान पर उतरे CM योगी, बल्लेबाजी के हुनर ने किया सबको हैरान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक नया रूप लखनऊ के 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर देखने को मिला. जब सीएम योगी क्रिकेट के मैदान में बल्ला लेकर उतरे, तो उनके अंदाज ने सभी को चौंका दिया.

Video: क्रिकेट के मैदान पर उतरे CM योगी, बल्लेबाजी के हुनर ने किया सबको हैरान
CM Yogi Plays Cricket | X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) का एक नया रूप लखनऊ के 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर देखने को मिला. जब सीएम योगी क्रिकेट के मैदान में बल्ला लेकर उतरे, तो उनके अंदाज ने सभी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सीएम योगी अपने बल्लेबाजी के हुनर का प्रदर्शन करते नजर आए.

सीएम योगी ने X पर किए एक पोस्ट में अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की है. सीएम योगी ने लिखा, "आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ. पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है. 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद प्रतियोगिता' इसके प्रमाण हैं. प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

सीएम योगी का बल्लेबाजी हुनर

देखें ये तस्वीरें

इस टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर सीएम योगी ने खेल की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि खेल हमें एक टीम भावना के साथ काम करने की प्रेरणा देता है, चाहे वह पारिवारिक जीवन हो या सार्वजनिक जीवन. उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास टीम वर्क की क्षमता है, तो सफलता की संभावना भी उतनी ही अधिक होती है. खेल हमें सम-विषम परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा देता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है.

खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट की सराहना

सीएम योगी ने इस अवसर पर देश में खेल गतिविधियों के विस्तार की भी सराहना की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद प्रतियोगिता' जैसे अभियानों की प्रशंसा की, जिनके माध्यम से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. योगी ने कहा कि इन कार्यक्रमों ने देश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया है.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).