देश

MP Urination Case: सीधी में हैवानियत के शिकार युवक के सीएम शिवराज ने धोए पैर, मांगी माफी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशरथ गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसके पैर धोए और माफी भी मांगी

MP Urination Case: सीधी में हैवानियत के शिकार युवक के सीएम शिवराज ने धोए पैर, मांगी माफी

भोपाल, 6 जुलाई: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशरथ गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसके पैर धोए और माफी भी मांगीबीते दिनों आदिवासी युवक पर खुलेआम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस मामले के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया. यह भी पढ़े: MP Urination Case: प्रवेश शुक्ला की अवैध संपत्ति पर आक्रोश के बाद अधिकारियों ने चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

प्रवेश शुक्ला पर एनएसए की भी कार्रवाई की गईमुख्यमंत्री चौहान ने इस घटना के सामने आने के बाद ही अपनी भावनाओं के न केवल व्यक्त किया था बल्कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था इसी क्रम में दशरथ गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसके पैर धोए और माफी भी मांगी इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने दशरथ का सम्मान भी किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).