CM नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, लौटने के क्रम में जाम में फंस गए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गुरुवार को पटना की सड़कों पर जाम से रूबरू होना पड़ा. उनके सुरक्षाकर्मी बड़ी मशक्कत के बाद जाम से मुख्यमंत्री के वाहन को बाहर निकाल सके. दरअसल, पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री की तबियत खराब थी.
पटना, 7 दिसंबर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गुरुवार को पटना की सड़कों पर जाम से रूबरू होना पड़ा. उनके सुरक्षाकर्मी बड़ी मशक्कत के बाद जाम से मुख्यमंत्री के वाहन को बाहर निकाल सके. दरअसल, पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री की तबियत खराब थी. स्वस्थ होने के बाद नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए. उन्होंने इस दौरान पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया.
मुख्यमंत्री उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी मिले और बात की. पार्टी कार्यालय में 10 से 15 मिनट तक रहने के बाद जब नीतीश का काफिला वापस लौटने लगा तब उनकी गाड़ी जाम में फंस गई. यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता ज्योति जगताप की जमानत याचिका पर सुनवाई जनवरी 2024 तक स्थगित कर दी
जदयू कार्यालय के समीप एक मैदान में भाजपा का 'अंबेडकर समागम' कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश भर के लोग शिरकत करने पहुंचे हैं. ऐसी स्थिति में कई वाहन पहुंचे हैं, जिससे इस पथ पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इससे पहले भी अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचते रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

