पीएम मोदी से मिल सकती हैं ममता बनर्जी, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा (Watch Tweet)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह जानकारी बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने दी है.
CM Mamata Banerjee Meet PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह जानकारी बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने दी है.
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिवसीय झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार दौरे पर हैं.
यह भी पढ़ें: PM Modi in Jharkhand: धनबाद में प्रधानमंत्री ने किया रोड शो, कहा- मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा- VIDEO
प्रधानमंत्री ने आज झारखंड को 35 हजार 7 सौ करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 7,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. वह पश्चिम बंगाल के हुगली और नादिया जिलों में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे.
इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखें:
STORY | Mamata Banerjee likely to meet PM Modi at Raj Bhavan: official
READ: https://t.co/nR9KdmCXYy
(PTI File Photo) pic.twitter.com/pKlAEU4zhc
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2024
प्रधानमंत्री शुक्रवार रात को कोलकाता के राजभवन में ही विश्राम करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

