सीएम केजरीवाल आज राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद वापस जाएंगे जेल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि वह दोपहर बाद करीब तीन बजे तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे. उन्होंने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह जेल जाने से पहले राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे.

Arvind Kejriwal - ANI

नई दिल्ली, 2 जून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि वह दोपहर बाद करीब तीन बजे तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे. उन्होंने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह जेल जाने से पहले राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे. मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आये थे. इसके लिए उन्होंने देश की शीर्ष अदालत का आभार जताया है.

उन्होंने कहा, "आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा. दोपहर तीन बजे घर से निकलूंगा. पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा. वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा. और वहां से पार्टी दफ़्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा. वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा." सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था. उन्होंने कहा कि जेल में "मुझे आप सबकी चिंता रहेगी. आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा". यह भी पढ़ें : Arunachal-Sikkim Election Results 2024: अरुणाचल में प्रचंड जीत की ओर भाजपा, सिक्किम में SKM 32 में से 31 सीटों पर आगे

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की सात दिन की अंतरिम जमानत की याचिका पर शनिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था. याचिका में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए जमानत मांगी गई थी. राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. फैसला 5 जून को सुनाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी