देश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने की चंडीगढ़ मेयर की तारीफ, कहा- AAP की ईमानदार सरकार बनते ही जनकल्याण का काम शुरू हुआ, देखें VIDEO

सीएम अरविंद केजरीवाल ने की चंडीगढ़ मेयर की तारीफ, कहा- AAP की ईमानदार सरकार बनते ही जनकल्याण का काम शुरू हुआ, देखें VIDEO
(Photo Credits ANI)

CM Kejriwal Praised Chandigarh Mayor: दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर कुलदीप कुमार की तारीफ की है. उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा- मैं चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार को बधाई देता हूं. उन्होंने मेयर बनते ही जनता के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है. चंडीगढ़ में एक ईमानदार सरकार बनते ही जनकल्याण का काम होने लगा है.

दरअसल, AAP के नेतृत्व वाले चंडीगढ़ नगर निगम ने चंडीगढ़ में 20,000 लीटर तक मुफ्त पानी और मुफ्त पार्किंग का प्रस्ताव पारित किया है.

यह भी पढ़ें: Delhi One Time Water Bill Settlement: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, वन टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट पर होगी चर्चा- (Watch Tweet)

वीडियो देखें: 

AAP मेयर कुलदीप कुमार का कहना है कि बीजेपी ने प्रस्ताव रोकने की भरपूर कोशिश की और हंगामा किया, लेकिन हमने जनता के फायदे के लिए इस प्रस्ताव को पारित किया. उम्मीद करते हैं कि राज्यपाल जल्द से जल्द प्रस्ताव को मंजूरी देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).