केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया शोक
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar ) की मां शारदा देवी (Sharda Devi) का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। 92 वर्षीय शारदा देवी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया. तोमर की मां के निधन पर राज्य के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनकी मां का अंतिम संस्कार ग्वालियर में होगा.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री तोमर की मां शारदा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं.
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. यह भी पढ़े: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, बिहार में की 2 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री तोमर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "तोमर जी की माताजी शारदा देवी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2019 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

