CM Bhagwant Mann Birthday: पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘आप’ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. ई

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘आप’ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें.”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वाहेगुरु आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें एवं पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और शक्ति दें.” यह भी पढ़ें : Maharashtra Assembly Elections 2024: महायुति के टिकट पर धारावी से चुनाव लड़ सकते हैं समीर वानखेड़े

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 51 साल के हो गए. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में हुआ था. उनके पिता महिंदर सिंह एक सरकारी अध्यापक थे और मां हरपाल कौर गृहिणी थीं. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर भगवंत मान कॉमेडी के क्षेत्र में आ गए. कॉमेडी की दुनिया में अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया. 2011 में मनप्रीत बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया. मार्च 2014 में मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और देखते ही देखते वह अरविंद केजरीवाल के चेहते और विश्वासपात्र बन गए. पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान 2014 से लेकर 2019 तक संगरूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट