मध्यप्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भरी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है. रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की गई है. बादल छाने और बारिश होने से गर्मी का असर नहीं है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भरी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य में बारिश का क्रम बना हुआ है. रविवार की सुबह भी कई स्थानों पर बौछारें पड़ी वहीं, अनेक स्थानों पर बादल छाए हुए हैं. बादल छाने और बारिश होने से गर्मी का असर नहीं है. तेज धूप होने से उमस जरूर बढ़ जाती है.
मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र राज्य के कई हिस्सों मे बना हुआ है, जिससे बारिश हो रही है और आगे भी यह सिलसिला बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के 10 में अति भारी और 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : मुंबई-ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है. रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4, ग्वालियर का 24.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

