देश

MP Shocker: कक्षा 9वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; एमपी के ग्वालियर की घटना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां कक्षा 9वीं की एक छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. 13 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी.

MP Shocker: कक्षा 9वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; एमपी के ग्वालियर की घटना
Representational Image (File Photo)

MP Shocker: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां कक्षा 9वीं की एक छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. 13 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी. कुछ दिन बाद उसने छात्रा को कहीं मिलने के लिए बुलाया था. वहां पहुंचने के बाद युवक ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उसे कार में बिठा लिया. फिर सूनसान जगह ले जाकर एक-एक करके उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करके दोबारा पीड़िता को मिलने के लिए बुला रहे थे. जब पीड़िता ने मना किया तो उन्होंने वीडियो उसके परिजनों को भेज दिया.

ये भी पढ़ें: UP Shocker: पांच दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, फिर पत्नी का गैंगरेप करवाया; रायबरेली में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप- VIDEO

घटना की जानकारी होने के बाद नाबालिग परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गया. उन्होंने अपनी बेटी को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).