देश

सूरत: मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन में पथराव, पुलिस ने की फायरिंग

देशभर में पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को यहां आयोजित रैली हिंसक होने के बाद पुलिस को शुक्रवार को हवा में गोलियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

सूरत: मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन में पथराव, पुलिस ने की फायरिंग
सूरत: मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन में पथराव (Photo Credits-ANI Twitter Video)

सूरत. देशभर में पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को यहां आयोजित रैली हिंसक होने के बाद पुलिस को शुक्रवार को हवा में गोलियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.पुलिस ने भीड़ और हिंसा पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े. बढ़ती हिंसा को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है.

उन्होंने कहा कि शहर के मक्काईपुल इलाके में दोपहर को आयोजित रैली में शामिल लोगों ने सार्वजनिक बसों और पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गये।

सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘दो पुलिस जीपों को नुकसान पहुंचा है. चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हवा में दो गोलियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.’’

(भाषा इनपुट के साथ) 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).