JNU Clash Video: जेएनयू में देर रात छात्रों के बीच खूनी झड़प, ABVP और लेफ्ट छात्रों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में एक बार फिर से हिंसा हुई. 29 फरवरी और 1 मार्च की रात को स्कूल आफ लैंग्वेज में रात्रि जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच में जमकर खूनी झड़प हुई.
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में एक बार फिर से हिंसा हुई. 29 फरवरी और 1 मार्च की रात को स्कूल आफ लैंग्वेज में रात्रि जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच में जमकर खूनी झड़प हुई. इस हिंसक झड़क के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. JNU में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर दो समूहों के बीच गरुवार रात झड़प में कुछ छात्र घायल हो गये. यूपी, हरियाणा और पंजाब की सीमाएं बदलने की याचिका लेकर हाई कोर्ट पहुंचा शख्स, अदालत ने दिया ये जवाब.
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति कुछ छात्रों को छड़ी से पीटता दिखाई दे रहा है वहीं एक अन्य क्लिप में एक व्यक्ति छात्रों पर साइकिल फेंकते दिखाई दे रहा है.
घ
टना के एक अन्य कथित वीडियो में भी कुछ लोग अन्य लोगों के साथ मार-पीट करते दिखाई दे रहे हैं और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.
JNU में आधी रात को हंगामा
#WATCH | Delhi | A clash broke out between ABVP and Left-backed student groups at Jawaharlal Nehru University (JNU), last night. The ruckus was reportedly over the selection of election committee members at the School of Languages.
(Video Source: JNU students)
(Note: Abusive… pic.twitter.com/BfpFlhUM2T
— ANI (@ANI) March 1, 2024
दिल्ली पुलिस का कहना है, "हमें दोनों तरफ से शिकायत मिली है. हम शिकायतों की जांच कर रहे हैं. पुलिस को तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है."
लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है. उन्हें लाठी-रॉड से पीटा गया है. वहीं एबीवीपी ने भी लेफ्ट के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों गुट के छात्र एकदूसरे पर हमला कर रहे हैं.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी समूहों के छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही घायल छात्रों की संख्या के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

