जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग पर ट्रक सवार आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 घायल; कई हथियार बरामद
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और पूछताछ के लिए चालक और सहायक को हिरासत में लिया है. उन्होंने एके-47 राइफल और तीन मैगजीन को भी बरामद किया है.
जम्मू. जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान और एक फॉरेस्ट गार्ड घायल हो गए. जम्मू से श्रीनगर तक एक ट्रक से पहुंचे तीन आतंकवादियों ने झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन के पास नाकेबंदी के लिए बनी चौकी में आग लगा दी.
जानकारी के अनुसार, दो से तीन आतंकी राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. हमला करते ही आतंकी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और पूछताछ के लिए चालक और सहायक को हिरासत में लिया है. उन्होंने एके-47 राइफल और तीन मैगजीन को भी बरामद किया है.
One AK&3 magazines recovered from an intercepted truck. Driver, conductor taken into custody. 2-3 suspected terrorists who fled from the truck are being chased. Cordon &search operation is on ahead of Suketar near Katra crossing National Highway: J&K Police pic.twitter.com/xpJwaBrfgH
— ANI (@ANI) September 12, 2018
इस हमले के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस की ओर से कटरा इलाके, माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर भी अलर्ट जारी किया गया है.
One AK&3 magazines recovered from an intercepted truck. Driver, conductor taken into custody. 2-3 suspected terrorists who fled from the truck are being chased. Cordon &search operation is on ahead of Suketar near Katra crossing National Highway: J&K Police (deferred visuals) pic.twitter.com/D45ob953tm
— ANI (@ANI) September 12, 2018
इससे पहले की रिपोर्टों में पुलिस के हवाले से बताया गया था कि झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन के पास एक पुलिस नाके पर नियमित जांच के दौरान एक बंदूकधारी जवान पर गोली चला कर फरार हो गया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीनों आतंकवादियों ने गोलीबारी के बाद वाहन छोड़ दिया और पास के झाड़ियों की ओर भाग गए." उन्होंने कहा, "उनका पता लगाने के लिए इलाके का घेराव कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।"
घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

