Civil Services Day 2020: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि और कर्मचारियों को दी बधाई

कोरोना वायरस से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना वायरस के इस बढ़ते प्रकोप को रोकने के केंद्र और राज्य सरकारें लगातार जुटी हुई हैं. कोरोना से इस लड़ाई में मेडिकल टीम, पुलिस और सरकारी संस्थानों से जुड़े कई लोग रात-दिन मेहनत कर रहे हैं. यही कारण हैं कि इन्हें कोरोना योद्धा के नाम से देश की जनता पुकार रही है और तारीफ भी कर रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सर्विस डे पर सिविल सर्विस के अफसरों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर के कहा, आज सिविल सर्विस डे के विशेष दिन पर मैं सभी कर्मचारियों और उनके परिवार को बधाई देना चाहता हूं. COVID-19 के विरुद्ध देश में जारी लड़ाई में उनके सहयोग की तारीफ भी करता हूं. वक्त की मांग के अनुसार वे निरंतर काम कर रहे हैं और हर मुमकिन तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI)

पीएम मोदी ने सिविल सर्विसेज डे के मौके पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महान सरदार पटेल जी ने प्रशासनिक ढांचे की कल्पना की थी. इस प्रणाली पर जोर दिया. मैं उन्हें नमन करता हूं, इसके साथ उन्होंने साल 2018 के भाषण का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है.

ज्ञात हो कि भारत में भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को लोकसेवा दिवस के रूप में मनाती है. आज के ही दिन के देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय लोक सेवा आयोग के पहले दल को STEEL FRAME OF INDIA' के नाम से सम्मानित कर इसका उच्चारण किया था. बता दें कि सिविल सर्विस में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अखिल भारतीय सेवाएं आती हैं.

Share Now

\