देश

Ghaziabad: नागरिक हो जाए अलर्ट! रविवार को Ghaziabad में 11 घंटो तक नहीं रहेगी बिजली

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कई इलाकों में रविवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुबह 9 से रात 8 बजे तक बिजली की कटौती पूर्ण रूप से की जाएगी. इलाके का फीडर पूरी तरीके से बंद रहेगा.

Ghaziabad: नागरिक हो जाए अलर्ट! रविवार को Ghaziabad में 11 घंटो तक नहीं रहेगी बिजली
Credit-Pixabay

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कई इलाकों में रविवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुबह 9 से रात 8 बजे तक बिजली की कटौती पूर्ण रूप से की जाएगी. इलाके का फीडर पूरी तरीके से बंद रहेगा.

इस दौरान पुराने तारों को बदलकर नए तारों को लगाने का काम किया जाएगा. विभाग ने पहले ही पत्र जारी कर लोगों को बिजली कटौती की सूचना दी है. यह भी पढ़े :शख्स की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले के सारे कुत्ते, उन्हें बुलाने की टेक्नीक देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)

विभाग के मुताबिक उपकेंद्र के अंतर्गत पटेल नगर-द्वितीय, शिब्बनपुरा, बौंझा, पटेल मार्ग, वाल्मीकी बस्ती, उदल नगर और दिल्लीगेट की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से शाम 8 बजे तक बाधित रहेगी.

इन इलाकों में रहने वाले तकरीबन 40 से 50 हजार लोगों की आबादी को रविवार को 11 घंटे तक बिना बिजली के ही अपने कामों को पूरा करना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).