Churu Jaguar Crash: शहीद पायलट लोकेंद्र सिंधु के परिवार में गम का माहौल, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से रोहतक के देव कॉलोनी निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) की शहादत ने उनके परिवार और पूरे शहर को गम में डुबो दिया है. लोकेंद्र के पार्थिव शरीर के गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद रोहतक पहुंचने की उम्मीद है.

रोहतक, 10 जुलाई : राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से रोहतक के देव कॉलोनी निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) की शहादत ने उनके परिवार और पूरे शहर को गम में डुबो दिया है. लोकेंद्र के पार्थिव शरीर के गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद रोहतक पहुंचने की उम्मीद है.

इस हादसे में उनके सह-पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह (23) भी शहीद हो गए. लोकेंद्र के पार्थिव शरीर के गुरुवार दोपहर रोहतक पहुंचने की उम्मीद है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. परिवार और रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं. लोकेंद्र के चचेरे भाई ने बताया, "लोकेंद्र बहुत अच्छा और मेहनती लड़का था. उसकी हर गतिविधि इतनी शानदार थी कि हर बच्चा वैसा नहीं हो सकता. वह रसोई में दादी के साथ खाना बनाने में भी रुचि लेता था. उसकी कमी हमें बहुत खल रही है." स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने बताया कि लोकेंद्र बचपन से ही होनहार और बुद्धिमान थे. यह भी पढ़ें : निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए आसियान सदस्य देशों के साथ बातचीत में तेजी लाने की उम्मीद: पीयूष गोयल

लोकेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी सुरभि सिंधु, जो एक डॉक्टर हैं. एक महीने पहले ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. दोनों की शादी कोविड काल में हुई थी, और 10 जून को उनकी पत्नी ने हिसार स्थित अपने मायके में बेटे को जन्म दिया था. परिवार अभी इस खुशी में डूबा था कि यह दुखद खबर आ गई. लोकेंद्र के पिता, जोगिंदर सिंह सिंधु, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट हैं, और परिवार के अन्य सदस्यों को बुधवार दोपहर हादसे की सूचना मिली. उनके बड़े भाई एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि उनकी बहन भी पहले वायुसेना में थीं और अब बैंगलोर में एक एमएनसी में कार्यरत हैं.

हादसा चुरू के भानोदा गांव में दोपहर 1:25 बजे हुआ, जब जगुआर ट्रेनर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. तकनीकी खराबी के कारण विमान खेत में जा गिरा, जिससे दोनों पायलटों की जान चली गई. भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं. यह इस साल का तीसरा जगुआर जेट हादसा है. वायुसेना ने शोक जताते हुए कहा, "हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं." हरियाणा और राजस्थान के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है. रोहतक में लोकेंद्र की शहादत से शोक की लहर है. लोग उनकी वीरता को सलाम कर रहे हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट