देश

Chhattisgarh: रायपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, लाश से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सुचना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लखन सेन अपनी पत्नी रानू और बेटी पायल के साथ टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में रहते थे.

Chhattisgarh: रायपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, लाश से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सुचना
Representational Image (File Photo)

रायपुर, 29 दिसंबर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लखन सेन अपनी पत्नी रानू और बेटी पायल के साथ टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में रहते थे. मकान के भीतर से बदबू आई तो स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

बताया गया है कि मृतक लखन सेन की कुल तीन बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी हो चुकी है. मकान के भीतर से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो एक कमरे के पंखे से लखन सेन उनकी पत्नी रानू और पायल के शव लटके हुए थे. सभी के शव एक पंख से मगर अलग-अलग रस्सी से टंगे मिले. यह भी पढ़ें : Karnataka Shocker: दलित महिला की न्यूड परेड मामले में दो और लोग गिरफ्तार

आखिर इस परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस घर की तलाशी ले रही है और आसपास के लोगों से परिवार के संबंध में जानकारी भी जुटा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).