Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 23 जख्मी- VIDEO
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो गाड़ियों की टक्कर में 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं 23 लोग जख्मी हैं. जिनके कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो गाड़ियों की टक्कर में 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं 23 लोग जख्मी हैं. जिनके कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि एक पिकअप में सवार होकर ये लोग पारिवारिक कार्यक्रम के लिए गांव तिरैया गए थे. कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद रात में ही घर वापस आ रहे थे. इसी समय तेज रफ़्तार के गाड़ी ने पिकअप को टक्कर मार दी. जिससे यह हादसा हो गया.
हादसे को लेकर बेमेतरा के कलेक्टररणवीर शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां पर घायलों का इलाज जारी है. वहीं ताजा खबर है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर हैं. जिन्हें रायपुर AIIMS इलाज के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़े: Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, एक अन्य घायल
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 9 की मौत:
Chhattisgarh | Death toll in Bemetara accident rises to 9
9 people died and 23 are injured and have been shifted to the hospital for treatment: Ranveer Sharma, Collector Bemetara https://t.co/MyiVmMm68l
— ANI (@ANI) April 29, 2024
वहीं हादसे के बाद भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. साहू ने कहा, "हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई है. हादसा रात के समय में हुआ है. सूचना मिलने पर मैं तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा हूं. कुछ लोगों को रायपुर AIIMS भी भेजा गया है. मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

