Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल शुरुआती रुझानो में पिछड़े
छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वापसी करेगी या बीजेपी को कामयाबी मिलगी? इसका फैसला अब से कुछ देर बाद हो जाएगा.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पीछे चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वापसी करेगी या बीजेपी को कामयाबी मिलगी? इसका फैसला अब से कुछ देर बाद हो जाएगा. मतगणना जारी है. राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (दोनों कांग्रेस से) और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (बीजेपी) समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों का फैसला रविवार को होगा. एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टाइट फाइट है. शुरुआती रूझानों में कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही है. रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वापसी करेगी या बीजेपी को कामयाबी मिलगी? इसका फैसला अब से कुछ देर बाद हो जाएगा. मतगणना जारी है. सूबे की 90 सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी. यहां वोट प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा था, जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) थोड़ा कम था.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं. यहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है. 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 15 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी.
राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है. पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी.
वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर भरोसा जताया है तथा चुनाव प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. राज्य में चुनाव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया, ‘‘राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.’’
मुख्यमंत्री बघेल के प्रतिनिधित्व वाली पाटन सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी ने मुख्यमंत्री के दूर के भतीजे और पार्टी सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी भी मैदान में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

