Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल का फैसला, छतीसगढ़ में 21 मार्च से होगी 'मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना' की शुरूआत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना' का शुभारंभ करेंगे. इसके तहत प्रदेशभर के हर जिले में एक-एक स्थान पर समारोह के रूप में शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन होगा.
रायपुर, 12 मार्च: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना' की 21 मार्च से शुरूआत होने जा रही है. आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना' का शुभारंभ करेंगे. इसके तहत प्रदेशभर के हर जिले में एक-एक स्थान पर समारोह के रूप में शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन होगा. यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में पिछले दो साल में छह गुना बढ़े भूस्खलन के मामले- आपदा प्रबंधन विभाग
राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर तथा वनमंडलाधिकारियों को पत्र भेजकर जिले में 'मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना' के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
राज्य में इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 36 हजार एकड़ के मान से कुल पांच वर्षों में एक लाख 80 हजार एकड़ में 15 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है. शासन द्वारा चयनित वृक्ष प्रजातियों की खरीदी के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम क्रय मूल्य निर्धारित किया जाएगा जिससे कृषकों को निश्चित आय प्राप्त हो सके. वनक्षेत्र से बाहर लकड़ी के उत्पादन बढ़ने से काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी कृषकों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

