छत्तीसगढ़: 'ऑपरेशन प्रहार' में एक नक्सली ढेर, कई घायल
छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सलवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा इस वर्ष का पहला अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत बुधवार को सुकमा में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया.
छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सलवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा इस वर्ष का पहला अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत बुधवार को सुकमा में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. वहीं चार से ज्यादा नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी़ एम़ अवस्थी ने बुधवार को बताया कि ऑपरेशन प्रहार तेलंगाना की सीमा से सटे महाराष्ट्र की सीमा तक एक साथ चलाया जा रहा है.
इसमें छत्तीसगढ़ की एसटीएफ एवं डीआरजी के लगभग 1400 जवान तथा सीआरपीएफ कोबरा के 450 जवान शामिल हैं. यह अभियान माओवादियों के अत्यंत कोर एरिया किस्टाराम और पामेड़ के बीच के क्षेत्र और अबूझमाड़ इलाके में एक साथ चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 16 कमांडो शहीद, मुठभेड़ जारी
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के टोंडामरका इलाके में एसटीएफ व डीआरजी के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी का शव मय हथियार बरामद हुआ है तथा चार माओवादियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. इस घटना में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

