Chhattisgarh Shocker: पारिवारिक कलह में 4 की गई जान, पति ने पहले पत्नी और दोनों बेटों का गला घोंटा, फिर खुद लगा ली फांसी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामें आया है. यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामें आया है. यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सभी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब तक इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार भोजराम साहू (Bhojram Sahu) अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ परिवार के साथ दुर्ग जिले भोजराम साहू रहता है. उसके साथ उसकी मां और भाई भी रहते हैं. 30 जून देर शाम उसके घर वाले जब कही बाहर गए हुए थे तो उसने अपनी अपनी पत्नी ललिता और दोनों बेटों प्रवीण व टिकेश के गला दाबा कर हत्या कर दी.. बड़े बेटे की उम्र चार साल वहीं छोटे बेटे की उरम 2 साल है. वारदात के बाद इस घटना को लेकर पाटन क्षेत्र के एसडीओपी देवांश सिंह आत्महत्या की पुष्टि की है. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: पारिवारिक कलह में पति ने 28 वर्षीय पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, तड़पकर गई जान
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि जब भोजराम का परिवार देर शाम तक अपने घर से बाहर नहीं निकला, तब पड़ोसियों को शंका हुई. उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो भोजराम पंखे से लटका नजर आया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो सभी मृत पाया गया. पुलिस की माने तो अबतक पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. लेकिन घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

