चेन्नई: सॉफ्टवेयर इंजिनियर ने जॉब दिलाने के बदले 600 लड़कियों से मांगे न्‍यूड फोटो, पुलिस ने किया अरेस्ट

तमिलनाडु में एक लोकप्रिय आईटी फर्म में बतौर सॉफ्टवेयर इंजिनियर काम करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह लड़कियों को जॉब दिलाने के बदले उनसे न्यूड तस्वीरें और वीडियो मांगता था और फिर ब्लैकमेल करता था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

चैन्नई: तमिलनाडु में एक लोकप्रिय आईटी फर्म में बतौर सॉफ्टवेयर इंजिनियर काम करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह लड़कियों को जॉब दिलाने के बदले उनकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो मांगता था और फिर ब्लैकमेल करता था. इस तरह से आरोपी ने कम से कम 600 लड़कियों को शिकार बनाने की बात कबूली है.

मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय इंजिनियर राज चेझियान उर्फ प्रदीप जॉब पोर्टलों से नौकरी की तलाश कर रही लड़कियों के मोबाइल नम्बर निकालता था और फिर कॉल करके जॉब देने की बात करता था. इसके बाद आरोपी लड़कियों को बरगलाकर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहता था.

इस धोखाधड़ी की शिकार एक लड़की ने कुछ महिनों पहले पुलिस में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद अरोपी की पोल खुली. साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि लड़कियों ने भी जॉब के लिए अपनी न्यूड तस्वीर और वीडियो आरोपी को भेज दिए.

पुलिस का कहना है कि चेन्नई का रहने वाला आरोपी इंजिनियर लड़कियों से खुद को एचआर मैनेजर बताता था. वह न्यूड फोटो और वीडियो मिलने के बाद लड़कियों को ब्‍लैकमेल कर पैसे मांगना शुरु कर देता था. उसकी जाल में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु और दिल्‍ली समेत 16 राज्‍यों की लड़कियां फंस चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\