देश

Chennai Shocker: नाबालिग बेटी से मां का प्रेमी करता था दुष्कर्म, बच्चे को जन्म देने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेन्नई से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने बलात्कार किया. पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले लोग उसकी मां के पहचान वाले ही हैं. जिसमें उसका एक प्रेमी भी है

Chennai Shocker: नाबालिग बेटी से मां का प्रेमी करता था दुष्कर्म, बच्चे को जन्म देने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

चेन्नई (Chennai) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ कई लोगों ने बलात्कार किया. पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले लोग उसकी मां के पहचान वाले ही हैं. जिसमें उसका एक प्रेमी भी है. पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि कभी-कभी तो उसकी मां की मौजूदगी में भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ. यहां राज तब खुला जब बच्ची को गर्भवती होने के बाद सोमवार को उसने चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया.

चेन्नई के वाशरमेनपेट ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन (Washermenpet All-Women Police Station) दर्ज शिकायत के अनुसार इस अपराध के लिए मुख्य आरोपी 51 वर्षीय दुरैराज के रूप में पहचान हुई है. वह कोडुंगैयूर के पास मीनाम्बल नगर का रहने वाला है. जिसका आरोपी की मां के साथ अवैध संबंध थे. शिकायत के अनुसार दुरैराज अक्सर नाबालिग की मां से मिलने आता था और इन मुलाकातों के दौरान वह नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाता था. बेटी के साथ होने वाले इस गन्दी हरकत के बारे में मां को सारी बातें मालूम थी. लेकिन वह बेटी को जबान चुप रखने को कहती थी. यह भी पढ़े: तमिलनाडु में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करेगी पुलिस

रिपोर्ट के अनुसार घटना का पता तब चला जब बच्ची को एग्मोर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. पीड़िता की उम्र जानने पर अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई.

पीड़िता की शिकायत के अनुसार मां के प्रेमी के अलावा अन्य लोगों ने भी उसके साथ रेप किया. जिसमें उनकी पहचान दामोधरन, बशीर, जमाल के रूप में हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).