Chennai Shocker: शराब पिलाकर महिला से होटल में रेप, शिकायत के बाद शख्स गिरफ्तार
तमिलनाडु पुलिस ने शोलिंगनल्लूर में एक 27 वर्षीय युवक को महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला पिछले साल अगस्त महीने का है. आरोपी महिला से मिलने के लिए एक होटल में बुलाया. वहां पर उसे शराब में पिलाकर रेप किया.
चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) ने शोलिंगनल्लूर में एक 27 वर्षीय युवक (Man) को महिला (Woman) से रेप (Rape) के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया है. मामला पिछले साल अगस्त महीने का है. आरोपी महिला से मिलने के लिए एक होटल में बुलाया. वहां पर उसे शराब पिलाकर रेप किया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है. जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. महिला से उसकी दोस्ती मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने राहुल से सोशल मीडिया पर तीन महीने से ज्यादा समय तक बात की. मैट्रिमोनियल पोर्टल के जरिए एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने सेमेनचेरी के एक होटल में मिलने का फैसला किया. होटल में महिला के आने के बाद उसने उसे शराब पिला दिया. जिसके बाद वह वह शराब की नशे में अचेत होने के बाद उसने महिला के साथ रेप किया. यह भी पढ़े: Gangrape In Bihar: बिहार में दो लड़कियों से गैंगरेप, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी
महिला द्वारा पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि राहुल ने उससे यह भी वादा किया था कि व उससे शादी करेगा. लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिसे कोर्ट में पेश किये जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
महिला द्वारा पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि राहुल ने उससे यह भी वादा किया था कि व उससे शादी करेगा. लेकिन बाद में अपने वादे में मुकर गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

