Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्धालुओं ने  किए बाबा केदारनाथ के दर्शन- VIDEO
Char Dham Yatra - ANI

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने का आज 18 वां दिन हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के अनुसार महज 18 दिन में 5,09,688 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए.  जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिये जा रहे हैं ताकि श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

देखें वीडियो: