देश

Chaos at Mumbai Airport: वियतनाम जाने वाली VietJet Air की फ्लाइट 20 घंटे देरी से भरेगी उड़ान, मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री हुए परेशान (Watch Video)

मुंबई से वियतनाम के हो चि मिंह सिटी जाने वाली VietJet के 100 से अधिक यात्री करीबन 12 घंटे के लिए मुंबई हवाईअड्डे पर ही फंसे रहे. दरअसल, विमान में कुछ खराबी होने की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा.

Chaos at Mumbai Airport: वियतनाम जाने वाली VietJet Air की फ्लाइट 20 घंटे देरी से भरेगी उड़ान, मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री हुए परेशान (Watch Video)
Chaos at Mumbai Airport | Photo: Twitter

मुंबई से वियतनाम के हो चि मिंह सिटी जाने वाली VietJet के 100 से अधिक यात्री करीबन 12 घंटे के लिए मुंबई हवाईअड्डे पर ही फंसे रहे. दरअसल, विमान में कुछ खराबी होने की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा. VietJet की वियतनाम जाने वाली एयरलाइन जो गुरुवार को रात 11 बजे हो चि मिन्ह के लिए रवाना होने वाली थी, अभी तक उसने उड़ान नहीं भरी है. एयरलाइन ने आज कहा कि उड़ान निर्धारित प्रस्थान समय के लगभग 20 घंटे बाद रात 8:30 बजे उड़ान भरेगी.

मूल रूप से 26 मई को मुंबई से 1 AM (स्थानीय समय) पर प्रस्थान करने वाली उड़ान VJ884 उड़ान को आज रात 8:30 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है. एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. यात्रियों के बीच बच्चे भी हैं जो सबसे ज्यादा तकलीफ से गुजर रहे हैं.

यहां देखें Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).