चंडीगढ़: शहर के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

देश में इन दिन गर्मीं से लोगों का बेहाल है. इस बीच शुक्रवार यानि आज चंडीगढ़ और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. सुचना के अनुसार आज सुबह से घने काले बादलों का आना जाना लगा रहा. इस दौरान तेज हवाओं से भी मौसम सुहाना बना रहा.

चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हुई बारिश (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: देश में इन दिन गर्मीं से लोगों का बेहाल है. इस बीच शुक्रवार यानि आज चंडीगढ़ (Chandigarh) और हरियाणा (Haryana) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. सुचना के अनुसार आज सुबह से घने काले बादलों का आना जाना लगा रहा. इस दौरान तेज हवाओं से भी मौसम सुहाना बना रहा. बताया जा रहा है कि हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब (Punjab) में भी हल्की बारिश हुई है.

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ में बुधवार को दिनभर लू चलने से लोग परेशान थे. तेज धूप शहर वासियों को दिन भर झुलसाती रही. इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे तक पारा 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन इसके बाद शाम को बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं पंजाब में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. बुधवार को तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया था. पंजाब के बठिंडा शहर में गर्मी ने अपने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोडा है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | दिल्ली, राजस्थान में पारा 50 डिग्री के करीब; मौसम विभाग ने कहा- प्रचंड गर्मी से तत्काल राहत नहीं

वहीं नौतपा के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. दिल्ली में यह 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट