Chamba Road Accident: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, दो घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लाहड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. दवालु पुल के पास एक मारुति कार (एचपी 39 ए 7914) गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
चंबा, 2 मई : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लाहड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. दवालु पुल के पास एक मारुति कार (एचपी 39 ए 7914) गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार बनीखेत से लाहड़ की ओर जा रही थी. कार को अमित कुमार उर्फ लकी चला रहा था. दवालु पुल के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कार में अमित कुमार के साथ अशोक कुमार (निवासी लाहड़), महेंद्र सिंह (निवासी त्रिठ्ठा) और देवराज (निवासी बैटणा) सवार थे. यह भी पढ़ें : कर्नाटक : भाजपा सांसद ने गृहमंत्री से सुहास शेट्टी हत्याकांड की एनआईए जांच की मांग की
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को खाई से निकाला गया और सिविल अस्पताल डलहौजी ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हादसे की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी या मानवीय भूल थी.
बता दें, चंबा में 30 अप्रैल को ही एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई थी. इसमें सवार 20 लोग घायल हुए थे. हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे और सभी शादी समारोह में जा रहे थे. हादसे के बाद 12 घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. सलूणी उपमंडल में किहार-लंगेरा सड़क पर मंगलवार को यह दुर्घटना हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

