Govt Approves Nasal Vaccine: केंद्र ने नैजल वैक्सीन को दी मंजूरी, सबसे पहले प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी
दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal vaccine) को मंजूरी दे दी है. यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी. नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी.
नई दिल्ली: दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना (Coronavirus) के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal vaccine) को मंजूरी दे दी है. यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी. नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी. यह वैक्सीन नाक के जरिए स्प्रे करके दी जाती है. यानी इसमें वैक्सीन लेने वाले की बांह पर टीका नहीं लगाया जाता है. DCGI ने इंट्रा नेजल कोविड वैक्सीन को 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मंजूरी दी है. भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम BBV154 है. COVID-19: कोरोना से बढ़ने लगी टेंशन, स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे राज्यों के साथ मीटिंग.
नेजल वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में आज से ही शामिल किया है. इससे पहले भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने नेजल कोविड वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. वैक्सीन की कीमत जल्द ही तय की जाएगी और इसे प्राइवेट अस्पतालों के साथ सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.
इस वैक्सीन को CoWin पोर्टल पर भी सूचीबद्ध किया जाएगा. वर्तमान में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और कोवोवैक्स, रूसी Sputink V और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के Corbevax कोविन पोर्टल में लिस्टेड हैं.
कंपनी का दावा है कि इस स्प्रे को नाक के म्यूकस पर छिड़का जाता है तो ये वायरस के खिलाफ फिजिकली और कैमिकली बैरियर बना देता है. इसके इस्तेमाल के बाद संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाता. - कंपनी का दावा है कि ये स्प्रे पूरी तरह से सुरक्षित और कोरोना के खिलाफ असरदार है. कंपनी का ये भी कहना है कि ट्रायल के दौरान इसके कोई भी साइड इफेक्ट्स सामने नहीं आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

