Neral-Matheran Toy Train Services: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 30 अक्टूबर से फिर दौड़ेगी नेरल-माथेरान मिनी ट्रेन, CR ने जारी किया शेड्यूल

मध्य रेल द्वारा नेरल और माथेरान के बीच मिनी ट्रेन सेवाएं 30 अक्टूबर 2026 से पुनः शुरू की जा रही हैं. मानसून के बाद फिर से शुरू हो रही इस सेवा में रोजाना 2 जोड़ी ट्रेनें नेरल-माथेरान के बीच और अमन लॉज-माथेरान के बीच नियमित शटल सेवाएं चलाई जाएंगी.

Toy Train-Photo-AI

Neral-Matheran Toy Train Services:  पर्यटकों के पसंदीदा हिल स्टेशन माथेरान जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मध्य रेल (Central Railway) ने 30 अक्टूबर 2026 से नेरल और माथेरान के बीच बहुप्रतीक्षित मिनी ट्रेन (Toy Train) सेवाओं को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है. सुरक्षात्मक उपायों के तहत मानसून के मौसम में (जून से अक्टूबर तक) पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए इस सेवा को बंद रखा जाता है.

मानसून समाप्त होने के साथ ही रेलवे प्रशासन ने नेरल-माथेरान मुख्य लाइन के साथ-साथ अमन लॉज और माथेरान के बीच शटल सेवाओं की समय-सारणी भी घोषित कर दी है.

नेरल-माथेरान-नेरल मिनी ट्रेन की समय-सारणी और कोच संरचना

नेरल और माथेरान के बीच प्रतिदिन दोनों दिशाओं में 2-2 ट्रेनें संचालित की जाएंगी:

कोच संरचना: ट्रेन संख्या 52103/52104 में 6 कोच होंगे, जिनमें 3 द्वितीय श्रेणी, 1 विस्टाडोम (Vistadome) कोच और 2 द्वितीय श्रेणी सह लगेज वैन शामिल हैं. वहीं, ट्रेन संख्या 52105/52106 में 3 द्वितीय श्रेणी, 1 प्रथम श्रेणी कोच और 2 द्वितीय श्रेणी सह लगेज वैन शामिल रहेंगे.

अमन लॉज-माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा का शेड्यूल

अमन लॉज और माथेरान के बीच नियमित रूप से प्रतिदिन 6 जोड़ी शटल सेवाएं चलेंगी, जबकि वीकेंड (शनिवार और रविवार) को 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

माथेरान भारत का एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है. ऐसे में नेरल-माथेरान मिनी ट्रेन सेवा पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती है.

मध्य रेल ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय उपरोक्त समय-सारणी का ध्यान रखें. इस सेवा के पुनः शुरू होने से आगामी त्योहारी और शीतकालीन छुट्टियों के सीजन में स्थानीय व्यवसायियों और पर्यटकों दोनों को काफी सुविधा मिलेगी.

Share Now