CBSE: प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने आगे बढ़ायी आवेदन की तारीख
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार को बढ़ा दी.
नयी दिल्ली, 13 फरवरी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार को बढ़ा दी.
अंतिम तारीख पहले 22 फरवरी थी जो अब 25 फरवरी कर दी गई है. यह भी पढ़ें : Board Exams 2021: सीबीएसई से लेकर अलग-अलग स्टेट बोर्ड तक, यहां देखें कक्षा 10वीं 12वीं की पूरी डेटशीट
इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख को अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

