राजस्थान: CBI ने चूरू एसएचओ खुदकुशी मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी से की पूछताछ

राजस्थान में मचे सियासी संग्राम के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी से चूरू के पुलिस अधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई की खुदकुशी के मामले में पूछताछ की है. सीबीआई के बुलाने पर देवाराम सैनी मंगलवार को जयपुर स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर गए थे.

सीबीआई/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में मचे सियासी संग्राम के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ओएसडी देवाराम सैनी (Devaram Seni) से चूरू (Churu) के पुलिस अधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई (Vishnu Dutt Bishnoi) की खुदकुशी के मामले में पूछताछ की है. सीबीआई के बुलाने पर देवाराम सैनी मंगलवार को जयपुर स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर गए थे. सीबीआई द्वारा राजस्थान पुलिस से इस मामले को अपने हाथ में लेने के लगभग 26 दिनों बाद यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया (Krishna Poonia) से पूछताछ की.

मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई पिछले महीने से ही चूरू के थानाधिकारी (एसएचओ) विष्णुद्त विश्नोई की मौत के मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर सोमवार को सीबीआई ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया के आवास पर छापा मारा था. पिछले कुछ दिनों से सीबीआई ने पुलिस अधिकारी की मौत की जांच को तेज कर दिया है और पहले से ज्यादा सक्रीय नजर आ रही है. लोकतंत्र का गला घोंट रही है राजस्थान सरकार : विश्वेंद्र सिंह

चूरू जिले के राजगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी (एसएचओ) विष्णु दत्त विश्नोई के मौत की जांच पहले राजस्थान पुलिस कर रही थी. विश्नोई द्वारा आत्महत्या किए जाने के लगभग एक महीने बाद राजस्थान सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने 26 जून को मामला दर्ज किया था. राज्य सरकार ने विश्नोई द्वारा आत्महत्या की जांच के लिए छह जून को सीबीआई जांच की मांग की थी.

सीबीआई ने विश्नोई की आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच करने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया. विश्नोई 23 मई को अपने सरकारी आवास पर फांसी पर लटके पाए गए थे. उन्होंने सुसाइड नोट में कहा था कि 'उन पर जो दबाव बन रहा है उसे वह नहीं झेल सकते.'

Share Now

संबंधित खबरें

Land-For-Job Scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, केस रद्द करने वाली याचिका खारिज

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड