देश

एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी के घर पर सीबीआई, आई-टी के छापे, 2 करोड़ रुपये बरामद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), साथ ही आयकर (आई-टी) विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंध में एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डी.के. मित्तल के घर पर छापेमारी की है.

एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी के घर पर सीबीआई, आई-टी के छापे, 2 करोड़ रुपये बरामद
सीबीआई (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 9 जुलाई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), साथ ही आयकर (आई-टी) विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंध में एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डी.के. मित्तल के घर पर छापेमारी की है. सीबीआई की टीम शुक्रवार रात घर पहुंची और तब से घर की तलाशी ले रही है.

आई-टी के एक सूत्र ने कहा कि सीबीआई टीम द्वारा भारी मात्रा में नकदी बरामद करने के बाद विभाग को छापेमारी करने के लिए बुलाया गया था. शनिवार सुबह आई-टी टीम मित्तल के घर पहुंची तो उसे 2 करोड़ रुपये की नगदी मिली. नकदी के अलावा जेवरात भी बरामद किए गए हैं. यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू

मित्तल हाल ही में एनबीसीसी से सेवानिवृत्त हुए थे और नोएडा के सेक्टर-19 इलाके में रह रहे थे. आयकर अधिकारी मित्तल के बैंक खातों की जांच कर रहे हैं. वे पिछले तीन साल के लेनदेन की जांच कर रहे हैं. सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद छापेमारी की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).