FIR on Telangana Minister: तेलंगाना के मंत्री, आयकर अधिकारी के खिलाफ मामले दर्ज

आयकर अधिकारियों द्वारा ली गई तलाशी में कथित तौर पर बाधा डालने को लेकर तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री सी.मल्ला रेड्डी के खिलाफ यहां पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक मामला दर्ज किया। वहीं, मंत्री के बेटे की एक शिकायत के बाद एक आयकर अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

प्रतिकाम्तक तस्वीर (File Photo)

हैदराबाद, 24 नवंबर आयकर अधिकारियों द्वारा ली गई तलाशी में कथित तौर पर बाधा डालने को लेकर तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री सी.मल्ला रेड्डी के खिलाफ यहां पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक मामला दर्ज किया. वहीं, मंत्री के बेटे की एक शिकायत के बाद एक आयकर अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूर्व डिप्टी पायलट पर तंज- 'गद्दार' को सीएम नहीं बनाया जा सकता

शिकायतों के आधार पर, बोवेनपल्ली पुलिस थाने में ‘जीरो एफआईआर’ (दोनों मामलों के सिलसिले में) दर्ज की गई और अधिकारक्षेत्र के मद्देनजर प्राथमिकी आगे की जांच के लिए डुंडीगल पुलिस थाना को भेजी जाएगी.

पुलिस ने बताया कि एक आयकर अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मल्ला रेड्डी और उनके परिजन ने कार्रवाई बाधित की तथा उन्हें बंधक बना लिया. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मंत्री के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्री के छोटे बेटे ने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज करा कर कहा है कि उनके बड़े भाई को आयकर अधिकारियों ने कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया.

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से शिकायतें मिलने के बाद, मामले ‘जीरो एफआईआर’ के रूप में दर्ज किये गये हैं.

रेड्डी ने बुधवार को यहां अपने आवास और शैक्षणिक संस्थानों में तलाशी के दौरान आयकर विभाग अधिकारियों के साथ मौजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों पर उनके बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड