एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: पेंच राष्ट्रीय उद्यान के कोर एरिया में मिला नर बाघ का शव

मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में छिंदवाड़ा जिले के हिस्से के गुमतरा कोर एरिया में 22 मार्च की शाम एक वयस्क नर बाघ का शव वन अमले को मिला है.

Madhya Pradesh: पेंच राष्ट्रीय उद्यान के कोर एरिया में मिला नर बाघ का शव
बाघ (Photo Credits: Twitter/@ParveenKaswan)

सिवनी, (मप्र) 24 मार्च : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में छिंदवाड़ा जिले के हिस्से के गुमतरा कोर एरिया (Core Area) में 22 मार्च की शाम एक वयस्क नर बाघ का शव वन अमले को मिला है. पेंच पार्क के क्षेत्र निदेशक विक्रम सिंह परिहार ने बुधवार को बताया कि गुमतरा कोर परिक्षेत्र में 22 मार्च की शाम को वन अमले को गश्त के दौरान नर बाघ का चार से पांच दिन पुराना शव मिला था.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने नर बाघ के शव का दूर से निरीक्षण किया. रात होने के कारण क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई. 23 मार्च की सुबह अधिकारियों व स्टाफ ने घटनास्थल के आसपास के करीब एक किलोमीटर के दायरे में खोजी कुत्ते की मदद से तलाश की,लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. यह भी पढ़ें : Bihar: नेपाल से पेट्रोल-डीजल की तस्करी करने के आरोप में 6 महीनें में 84 लोग गिरफ्तार

परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया,लेकिन शव चार से पांच दिन पुराना होने से पीएम रिपोर्ट से बाघ की मौत के कारणों का पता लग पाना संभव नहीं है.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में बाघ के सभी अंग (नाखून, बाल, खाल, दांत, आदि) सुरक्षित पाए गए हैं. वैज्ञानिक जांच हेतु बिसरा एवं अन्य आवश्यक नमूनों को एकत्र किया गया है तथा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बाघ की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).