आंध्र प्रदेश: बेंगलुरु जा रही कार ने खोया नियंत्रण, दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शनिवार को एक कार के पलटने के बाद उसमें आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, विष्णु की पत्नी, बेटा, बेटी, बहन और भांजे की इस दुर्घटना में मौत हो गई है.
अमरावती : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शनिवार को एक कार के पलटने के बाद उसमें आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं.
ममुदुरु गांव के पास यह भयंकर हादसा उस वक्त हुआ जब यह परिवार तिरुपति से बेंगलुरु जा रहा था. ड्राइवर विष्णु ने जाहिरा तौर पर कार पर अपना नियंत्रण खो दिया जिससे कार पलट गई. कार के इस तरह से पलटने से उसमें आग लग गई जिससे उसके अंदर फंसे लोग इसकी चपेट में आ गए.
यह भी पढ़ें : गुजरात: कच्छ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में सात लोगों की मौत- 10 घायल
विष्णु इस हादसे में बच गया और उसे जली हुई हालत में तिरुपति के अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, विष्णु की पत्नी, बेटा, बेटी, बहन और भांजे की इस दुर्घटना में मौत हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

