VIDEO: अहिल्यानगर में डिवाइडर से टकराई कार, वाहन में लगी आग, एक पुलिस कर्मी समेत 2 की जिंदा जलकर मौत, वीडियो आया सामने
अहिल्यानगर के जामखेड शहर के बीड़ रोड पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई. जिसके कारण कार में आग लगी और इस आग में जामखेड पुलिस स्टेशन के कर्मचारी समेत एक और युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.
अहिल्यानगर, महाराष्ट्र: अहिल्यानगर के जामखेड शहर के बीड़ रोड पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई. जिसके कारण कार में आग लगी और इस आग में जामखेड पुलिस स्टेशन के कर्मचारी समेत एक और युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है. जिसका वीडियो सामने आया है, जो देखने में काफी भयावह है. मृतकों के नाम धनंजय गुडवाल और महादेव काले बताएं जा रहे है.
घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है.कार एक होटल के सामने डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. ऐसा अनुमान है कि अत्याधुनिक सिस्टम के कारण कार के दरवाजे लॉक हो गए और दोनों बाहर नहीं निकल सके. जिसके कारण दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को '@airnews_mumbai' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Ahilyanagar Shocker: अहिल्यानगर जिले में क्रूरता की हदें पार! गर्लफ्रेंड को घुमाने ले गया बॉयफ्रेंड, विवाद होने पर कोयते से गर्दन कर दी अलग, फिर खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर दी हत्या की कबुली
कार में जलकर दो की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची
घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कोठारी पहुंचे. इसके बाद जामखेड पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल भी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.जामखेड नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड के अय्यास शेख, विजय पवार, अहमद शेख ने इसके लिए प्रयास किया. गाडी पूरी तरह जल गई थी और कार में बैठे दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
जामखेड-सौतड़ा नेशनल हाईवे का काम दो साल से अधूरा
बताया जा रहा है कि जामखेड-सौतड़ा नेशनल हाईवे का काम दो साल से अधूरा है.कहीं भी दिशा सूचक बोर्ड, रेडियम नहीं हैं, बीच में कुछ स्थानों पर डिवाइडर हैं और डिवाइडर के लिए छोड़ी गई जगह पर गड्ढे होने से कई दुर्घटनाएं होती हैं. इसके चलते सामाजिक कार्यकर्ता संजय कोठारी ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की समस्या का समाधान किया जाए.