देश

गाजियाबाद में ड्रंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ फिर चला अभियान, 86 वाहन और 122 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

बढ़ते क्राइम और एक्सीडेंट के मामलों को देखते हुए अब गाजियाबाद पुलिस ने भी ड्रंकन एंड ड्राइव के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है और कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को संदेश दिया जाए कि अगर उन्होंने ड्रंकन एंड ड्राइव किया या यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गाजियाबाद में ड्रंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ फिर चला अभियान, 86 वाहन और 122 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
(Photo Credit : Twitter)

गाजियाबाद, 23 सितम्बर : बढ़ते क्राइम और एक्सीडेंट के मामलों को देखते हुए अब गाजियाबाद पुलिस ने भी ड्रंकन एंड ड्राइव के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है और कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर लोगों को संदेश दिया जाए कि अगर उन्होंने ड्रंकन एंड ड्राइव किया या यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसीलिए गाजियाबाद पुलिस लगातार हर बाजार हर रोड पर चेकिंग करती हुई दिखाई दे रही है. लगातार दो रातों से हो रही चेकिंग में जो आंकड़े आ रहे हैं. उससे साफ जाहिर है कि काफी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. यह भी पढ़ें : UP: झूठी शान की खातिर हत्या के जुर्म में माता-पिता, दो भाइयों को सुनाई गई फांसी की सजा

बीती रात जनपद गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग की और उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वाले सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई भी की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्व चलाए जा रहे ड्रंक एंड ड्राइविंग अभियान के दौरान 718 वाहनों एवं 1051 व्यक्तियों को चैक करते हुए 86 वाहनों का एम.वी एक्ट में चालान कर 2 वाहनों को सीज किया गया तथा 122 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).