Bypolls 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की पहली परीक्षा

त्रिपुरा की दो सीट, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे और मतगणना आठ सितंबर को होगी.

Representative Image | PTI

नई दिल्ली: केरल और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं. त्रिपुरा की दो सीट, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे और मतगणना आठ सितंबर को होगी. इन सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव को INDIA गठबंधन के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने दलों के साथ आने और फिर INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भा राज्य में पहला चुनाव है.

झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था. इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई सीट भी शामिल है. चांडी केरल की पुथुपल्ली सीट से विधायक थे. उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया.

आयोग के अनुसार, विधायक शमशुल हक के निधन और प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा सीट विधायक विष्णु पद राय के निधन के बाद खाली हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में घोसी सीट पर सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है. उत्तराखंड की बागेश्वर सीट विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद खाली हुई है.

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर एक बार फिर मुख्य मुकाबला प्रदेश में चिर परिचित प्रतिद्वंदियों सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच है. पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे बीजेपी विधायक चंदन रामदास की बीमारी के कारण अप्रैल में मृत्यु होने से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तीन अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. रामदास 2007 में इस सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे और उसके बाद से वह यहां से लगातार चार बार जीते. दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में भुनाने के लिए सत्ताधारी पार्टी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है.

झारखंड डुमरी सीट

इस सीट पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की उम्मीदवार बेबी देवी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार यशोदा देवी से है.

केरल पुथुपल्ली

कांग्रेस और वाम दल यहां पुथुपल्ली उपचुनाव में एक-दूसरे से मंगलवार को मुकाबला कर रहे हैं. कांग्रेस नीत यूडीएफ ने पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु के बाद सहानुभूति की लहर पर भरोसा करने की एक स्पष्ट रणनीति के तहत चांडी के बेटे चांडी ओमान को मैदान में उतारा है. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ वामपंथियों ने एक बार फिर डीवाईएफआई नेता जैक सी थॉमस पर भरोसा किया है जो 2016 और 2021 में दिवंगत चांडी के खिलाफ इस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार असफल रहे.

पश्चिम बंगाल धुपगुड़ी

टीएमसी के निर्मल चंद्र रॉय का मुकाबला बीजेपी की तापसी रॉय से है.

उत्तर प्रदेश घोसी

घोसी सीट 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर विजयी हुए दारा सिंह चौहान के पिछले महीने सपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने और भाजपा में शामिल होने के कारण रिक्त हुई है. भाजपा ने उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. घोसी विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी