देश

Byju's Work From Home: बायजू ने देशभर में बंद किए अपने ऑफिस, कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

एडटेक कंपनी बायजू (Byju) ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है.

Byju's Work From Home: बायजू ने देशभर में बंद किए अपने ऑफिस, कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य
Byju's | Photo: Facebook

नई दिल्ली: एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में अपने सारे ऑफिस बंद कर दिए हैं. सभी कर्मचारियों को आवश्यक रूप से वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बायजू ने लगभग 300 बायजू ट्यूशन सेंटरों में काम करने वालों को छोड़कर सभी कर्मचारियों को अनिश्चित काल तक घर से काम करने के लिए कहा है. कंपनी ने यह फैसला बायजूस इंडिया के सीईओ अर्जुन मोहन की पुनर्गठन योजना के तहत लिया है. BYJU'S से जुड़े मामले में नया मोड़, 533 मिलियन डॉलर गायब! US कोर्ट ने खोला गुप्त ट्रस्ट का राज.

निवेशकों के साथ विवाद में फंसी कंपनी अपने लगभग 20 हजार कर्मचारियों को वेतन बांटने में नाकाम रही थी. इसके बाद कॉस्ट कटिंग के चलते बायजू ने यह बड़ा कदम उठाया है. बायजू ने बेंगलुरु के आईबीसी नॉलेज पार्क स्थित अपने हेडक्वार्टर को छोड़कर देशभर के सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसारसभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं. सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर चलते रहेंगे. इससे कंपनी को काफी पैसा बचाने में मदद मिलेगी.

इससे पहले बायजू के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी फरवरी माह की वेतन 10 मार्च तक आ जाएगी. मगर, कंपनी सैलरी देने में असफल रही. कंपनी ने रविवार को दावा किया था कि उसने सभी कर्मचारियों को पार्ट पेमेंट किया है. कंपनी मैनेजमेंट ने पत्र लिखकर बकाया वेतन देने के लिए कर्मचारियों से और समय मांगा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).