देश

MP Bus Accident: भिंड में बस और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर ही मौत, 13 जख्मी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां विरखाड़ी गांव (Virkhadi Village) के करीब ग्वालियर से बरेली जाने वाली यात्री बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री घायल हो गए.

MP Bus Accident: भिंड में बस और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर ही मौत, 13 जख्मी
सड़क दुर्घटना I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां विरखाड़ी गांव (Virkhadi Village) के करीब ग्वालियर से बरेली जाने वाली यात्री बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री घायल हो गए. मौके पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. अचानक से धूं धूं कर जलने लगी सड़क पर खड़ी स्कूटर, हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, भिंड के विरखाड़ी गांव के पास गोहद चौराहे के करीब एक बस और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर हुई. जिसमें अब तक सात यात्रियों की मरने की पुष्टी हुई है. भिंड जिले के एसपी मनोज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 घायलों को अपताल में एडमिट करवाया गया है. जिसमें से चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. फ़िलहाल हादसे की की जांच हो रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंटेनर ट्रक भिंड की तरफ से आ रही थी और बस को टक्कर मार दी. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह पहुंच गए हैं. घटना की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही हताहत यात्रियों की भी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).